संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एकालाप

रात उतनी ही शांत थी , जितनी किसी साधारण रात को होना चाहिए । बाहर आकाश में तारे थे , पर उनमें कोई विशेष चमक न थी ; सड़क पर कहीं दूर से किसी कुत्ते के भौंकने की आवाज़ आती और फिर सब कुछ वैसे ही स्थिर हो जाता , जैसे समय स्वयं ध्यान में बैठ गया हो । कमरे में दूधिया रोशनी का एक छोटा-सा घेरा था , जिसके भीतर मैं बैठा था मेज़ के सामने , खुली पुस्तक के साथ , पर पुस्तक से बहुत दूर । शब्द सामने थे , अर्थ भीतर से अनुपस्थित । आँखें पंक्तियों पर जातीं , लौट आतीं । एक ही वाक्य कई बार पढ़ा , पर वह मन में प्रवेश न कर सका । तब पुस्तक बंद कर दी ; कभी-कभी ज्ञान बाहर रखा रहता है और पीड़ा भीतर । ऐसे समय पुस्तकें भी द्वार तक आकर लौट जाती हैं । मैं कुर्सी पर पीछे टिक गया । सामने दीवार थी , जिस पर टँगी घड़ी अपनी टिक-टिक से केवल समय नहीं , क्षय का भी बोध करा रही थी। दिन में वही घड़ी सुनाई नहीं देती ; दिन के शोर में समय दब जाता है । रात में उसकी चाल स्पष्ट हो उठती है , जैसे जीवन कह रहा हो जो बीत गया , वह स्वप्न था ; जो आने वाला है , वह भी निश्चित नहीं , केवल यह क्षण है । मन ऐसे समय वर्तमान में टिकना नहीं चाहता ...

ए मित्र.......

चित्र
  हम भी चल देंगे किसी दिन उस अगम, अचिन्त्य, अनश्वर पथ पर— तुम भी आओगे; किन्तु बताओ, वफ़ा की शिला चूर कर किस राजसिंहासन पर बैठोगे? मैंने तुम्हें विश्वास का नील गगन दिया था, तुम उसकी सीमा भी न जान सके। अब जब कराल समय तुम्हारे द्वार ध्वंस की धूल उड़ाएगा, तुम अपनी ही छाया से मुख फेरोगे।। ठोकरें आएँगी— अकस्मात्, कठोर, निरंतर; जब पंखों का अभिमान टूटेगा, और पथ भी तुम्हें पहचानने से इन्कार करेगा। तब स्मरण होगा— कर्म का मौन वज्र कैसे गिरता है।। अभी तुम चतुर हो, स्वार्थ की धधकती भट्ठी में तपे हुए; छल तुम्हारी मुद्रा है, हास तुम्हारा आवरण। पर सुनो— विश्वासघात की राख समेटकर तुम फिर कभी हम-सा वफ़ा न गढ़ पाओगे।।